W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इजरायल-हमास की जंग में हुई भारतीय मूल सैनिक की मौत, महावाणिज्य दूत ने दी पूरी जानकारी

08:24 AM Nov 03, 2023 IST | Nikita MIshra
इजरायल हमास की जंग में हुई भारतीय मूल सैनिक की मौत  महावाणिज्य दूत ने दी पूरी जानकारी
Advertisement
HIGHLIGHTS:
  • हमास और इजराइल के बीच हो रही ये लड़ाई नहीं हो रही समाप्त
  • युद्ध में हुई भारतीय मूल व्यक्ति की मौत
  • हेलेल इजराइल सेना में बतौर स्टाफ एजेंट के तौर पर काम करता था
  • हेलेल की मौत से पूरा डिमोना शहर मना रहा शौक

हमास और इजराइल के बीच हो रही ये लड़ाई अब एक महायुद्ध का रूप ले रही है। इस लड़ाई को लेकर पूरी दुनिया में ही चर्चा की जा रही। हमास-इजराइल युद्ध के परिणाम को पूरी दुनिया देख ही रहा है जहां हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान गवा देते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो भारतीय लोगों को चौका देगी जी हाँ हम बात कर रहे हैं, इजराइल-हमास युद्ध में मारे गए भारतीय मूल के सैनिक की जिसने इस युद्ध में अपनी जान गवा दी। आपको बता दें की इस युद्ध में मारे गए भारीतय मूल के सैनिक की पूरी जानकारी भारत में ही इजराइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने दी। जहां उन्होंने कहा की गाजा पट्टी में एक भारतीय मूल के सैनिक की मौत हो गई है।

कौन था वो सैनिक ?

महावाणिज्य कोबी शोशानी ने बताया है की जिस लड़के की मौत हुई है वो इजरायली सेना में बतौर सैनिक के तौर पर सेवाएं दे रहे था। और गाजा पट्टी में भारतीय मूल के व्यक्ति ने हमास के लड़ाकों से लड़ते हुए अपनी जान गवा दी। आपको जानकर हैरानी होगी की व्यक्ति की उम्र महज 20 साल थी। और उसका नाम हेलेल सोलोमन है। इस युद्ध के दौरान करीबन 17 इजरायली सैनिक भी मारे गए। दरअसल हेलेल इजरायल के डिमोना शहर का रहने वाला था, और वो इजरायली सेना में स्टाफ-सार्जेंट के तौर पर काम करता था। हेलेल की मौत पर अभी पूरा डिमोना शहर शौक मना रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×