Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संसद में सुरक्षा में बड़ी चूक! दीवार फांदकर भवन के अंदर घुसा अज्ञात शख्स

10:39 AM Aug 22, 2025 IST | Neha Singh
Indian Parliament Security Breach

Indian Parliament Security Breach: भारतीय संसद की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। एक अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर संसद भवन में घुस गया और गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। एक व्यक्ति 6 बजे की है और रेलभवन की तरफ से पेड़ पर चढ़कर दीवार फांदकर अंदर घुस गया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों तरंत उसको पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

Parliament House News: पहले भी लगी संसद की सुरक्षा में सेंध

Advertisement
Indian Parliament Security Breach

इससे पहले भी संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लग चकुी है। बता दें 13 दिसंबर 2023 में छह अज्ञात लोग संसद भवन के अंदर घुस गए थे। इनमें में दो लड़कों ने लोकसभा की दीर्शक दीर्घा में घुसकर स्मोक कैन से पीला धुंआ छोड़ दिया था। वहीं बाकी लोग बाकी लोग रंगीन धुंआ छोड़ते हुए संसद के बाहर आए थे। ये सभी लोग जूते के अंदर स्मोक कैन छुपाकर संसद में घुसे थे। बता दें मैसूर के बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के नाम पर इन लोगों को पास मिला था, जिसकी सहायता इन्हें संसद में एंट्री मिली। इसके बाद से ही संसद में सांसदों के निजी सहायकों का प्रवैध बंद कर दिया गया।

Delhi Parliament Security Lapse: 2001 में संसद पर हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि भारतीय संसद में सबसे बड़ा हमला वर्ष 2001 में हुआ था। 13 दिसंबर 2001 को जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादियों ने संसद भवन में घुसकर हमला किया था। उन्होंने संसद में घुसने के लिए गृह मंत्रालय की एक नकली कार का इस्तेमाल किया था। पांचों आतंकवादी हथियारों से लैस थे। इस आतंकवादी हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी।

Indian Parliament Security Breach

दिल्ली पुलिस और सेना ने भी सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया था। हमले में मारे गए 9 भारतीयों में दिल्ली पुलिस के 5 कर्मचारी, एक सीआरपीएफ जवान, संसद के 2 सुरक्षा गार्ड और एक माली शामिल थे। इस हमले के बाद संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया। अब संसद भवन में आने वाले लोगों को उनका पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- 5.5 करोड़ विदेशियों को ट्रंप से खतरा! Visa में गड़बड़ी मिली तो अमेरिका से हो जाएंगे Out

Advertisement
Next Article