W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय शांति सैनिकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सेवा करने वाली एक अकेली महिला अधिकारी सहित भारत के 800 से अधिक शांति सैनिकों को देश में अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाने और उनके सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया है

11:13 PM Dec 07, 2020 IST | Shera Rajput

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सेवा करने वाली एक अकेली महिला अधिकारी सहित भारत के 800 से अधिक शांति सैनिकों को देश में अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाने और उनके सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया है

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय शांति सैनिकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सेवा करने वाली एक अकेली महिला अधिकारी सहित भारत के 800 से अधिक शांति सैनिकों को देश में अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाने और उनके सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। 
कार्यवाहक राज्य समन्वयक एनोस चुमा के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय शांति सैनिक न केवल भारत बल्कि संयुक्त राष्ट्र के भी सच्चे दूत हैं।’’ दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में मिशन के लिए 800 से अधिक शांति सैनिकों को उनकी सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए थे। 
भारतीय सैनिकों में एकमात्र महिला शांति सैनिक मेजर चेतना ने कहा, ‘‘मैं अपने पुरुष सहयोगियों से अलग नहीं हूं। मैं अपना काम उतनी ही कुशलता से करती हूं, जितना वे अपना करते हैं। मैं खुद को उनके बराबर मानती हूं, और यही मेरे साथ भी है।’’ 
बयान में कहा गया है कि मेजर चेतना हमेशा से जानती थीं कि वह एक सैनिक बनने जा रही हैं और उन्हें अपने सपने को सच करने के लिए परिवार और दोस्तों का समर्थन प्राप्त है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×