Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय लोगों की नहीं है इन जगहों पर एंट्री, जानिए क्या है सच्चाई

NULL

03:59 PM Apr 20, 2018 IST | Desk Team

NULL

हर व्यक्ति चाहता है कि वह दुनिया की कई जगहों को देखे, वहाँ घूमे। लेकिन सभी लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। विदेशों में जाने के लिए काफ़ी पैसे की ज़रूरत होती है, जो हर कोई नहीं कर पाता है। बाहर के देशों में ना जा पाने वाले लोग कम से कम अपने देश के अंदर बिना रोक टोक के घूम सकते हैं।

Advertisement

लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अपने देश में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ पर भारतीय लोगों को जाने नहीं दिया जाता है। केवल विदेशियों को है जाने की अनुमति:

जी हाँ यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच्चाई है। भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहाँ केवल विदेशी लोगों को जाने की अनुमति होती है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर अपने ही देश के लोगों को जानें नहीं दिया जाता है।

भारत में इन दिनों काफ़ी गर्मी पड़ रही है। इस वजह से लोग घूमने के लिए किसी ठंढी जगह पर जाना पसंद करते हैं। गर्मियों में छुट्टियाँ बिताने के लिए हिमांचल प्रदेश एक बहुत ही अच्छी जगह मानी जाती है। यहाँ की वादियाँ लोगों का माँ मोह लेती हैं।

लेकिन यहीं पर एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहाँ भारतीय लोगों को जानें नहीं दिया जाता है। जी हाँ हम जिस रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं, उसका नाम है फ़्री कसौल कैफ़े। यह ख़बर तब पूरे देश के सामने आयी थी,

जब एक भारतीय महिला को अंदर नहीं घुसने दिया गया था। इस कैफ़े में सबसे ज़्यादा इज़रायली लोग जाते हैं। भारत के चेन्नई में एक ऐसा होटल है, जिसका कोई नाम नहीं है, यही वजह है कि इसे लोग अंजान होटल के नाम से जानते हैं। कुछ लोग इसे हाईलैंड होटल या ब्रोडलैंड होटल के नाम से भी जानते हैं।

एक स्थानीय अख़बार की ख़बर के अनुसार इस होटल में केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनके पास विदेशी पासपोर्ट हो। अब भारतीय लोगों के पास विदेशी पासपोर्ट भला कहाँ से होगा। इसका मतलब इस होटल में भारतीय लोग नहीं जा सकते हैं। उनो-इन होटल बेंगलुरु में स्थित है। हालाँकि इस होटल को बेंगलुरु सिटी कॉर्परेशन ने बंद करवा दिया है। जनकारिके अनुसार इस होटल में भी पहले भारतियों को घुसने नहीं दिया जाता था। इस होटल में केवल जापान के लोगों को अंदर जाने दिया जाता था।

गोवा के इस बीच पर केवल विदेशी लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाती है। यहाँ विदेशी लोग दिल खोलकर मस्ती कर सकते हैं, लेकिन यहाँ भारतीय लोग नहीं जा सकते हैं। यह किसी विडम्बना से कम नहीं है। जैसा की नाम से ही समझ में आ रहा है कि यह बीच पांडिचेरी में स्थित है और यहाँ पर भी भारतीय लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। जानकारी के अनुसार इस बीच पर सबसे ज़्यादा फ़्रान्स के लोग छुट्टियाँ मनाने के लिए आते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article