टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लाल निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, Sensex 644 अंक लुढ़का

निफ्टी इंडिया डिफेंस में उछाल, अन्य क्षेत्र लाल निशान पर

05:28 AM May 22, 2025 IST | Himanshu Negi

निफ्टी इंडिया डिफेंस में उछाल, अन्य क्षेत्र लाल निशान पर

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 644 अंक लुढ़क कर 80,951.99 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 203 अंक गिरकर 24,609.70 पर बंद हुआ। इजरायल-ईरान तनाव और अमेरिकी कर्ज में वृद्धि ने बाजार को प्रभावित किया। निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। बता दें कि सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,951.99 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203.75 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,609.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया को छोड़कर, सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान पर थे। बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, सोने चांदी की बढ़ती कीमत और अमेरिका में बढ़ता कर्ज के कारण आज शेयर मार्केट क्रैश हो गया है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स 

Nifty auto, FMCG, निफ्टी IT, निफ्टी PHARMA , निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

निफ्टी इंडिया डिफेंस में 2.1 प्रतिशत की उछाल आई। वित्तीय क्षेत्र का एक प्रमुख सोना 16 डॉलर या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,295 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। indsland bank में भी उछाल देखने को मिला है।

करोड़ों का चूना लगा रातों-रात गायब हुई दुबई की ये कंपनी, भारतीय इन्वेस्टर्स को सबसे ज्यादा नुकसान

निवेशकों की नजर

प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा अमेरिकी क्रेडिट आउटलुक को डाउनग्रेड करने से एशियाई बाजारों में व्यापक रूप से गिरावट हुई है। निवेशक अब भारत-अमेरिका व्यापार सौदा वार्ता पर आगे के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजारों के लिए आगे की दिशा में मुख्य निगरानी योग्य चीजें चौथी तिमाही के GDP आंकड़े और वैश्विक संकेत हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए आधिकारिक GDP डेटा 30 मई को जारी किया जाना है, साथ ही 2024-25 के लिए वार्षिक जीडीपी भी जारी की जाएगी।

Advertisement
Next Article