Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरे निशान में खुला Indian Stock Market, Nifty और Sensex में बढ़त

11:15 AM Jun 27, 2025 IST | Himanshu Negi
stock market

Stock Market:भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में बढ़त के साथ खुला है। बताया जा रहा है कि यह बढ़त टैरिफ की समय सीमा बढ़ाने से आई है। बता दें कि ट्रंप ने संकेंत दिया है कि टैरिफ की सीमा बढ़ाई जा सकती है साथ ही भारत के साथ व्यापार डील के लिए भी समझौता करने के संकेत दिये है। आज Nifty 50 में 27.65 अंक और 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25,576.65 पर खुला। BSE Sensex 18.58 अंक और 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 83,774.45 पर खुला।

शेयर बाजार में उछाल

अमेरिका और भारत के बीच बड़े व्यापार समझौते के संकेत मिलने से शेयर बाजार में उछाल आया है। nifty midcap 100 में 0.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई, Nifty स्मॉलकैप 100 में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं Nifty मेटल ने 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बढ़त हासिल की है। अमेरिकी बाजारों में उछाल आने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भारत के उभरते बाजारों को लाभ मिलने की संभावना है। विदेशी निवेशकों के भी भारतीय बाजारों में लौटने की उम्मीद है, जिससे तरलता का नया प्रवाह हो सकता है।

एशियाई बाजारों में भी उछाल

भारतीय बाजारों के साथ ही एशियाई बाजारों में भी उछाल देखने को मिला और समान प्रदर्शन रहा है। बता दें कि जापान का निक्केई 225 सूचकांक में 1.7 प्रतिशत बढ़त हासिल की है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग स्थिर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.94 प्रतिशत गिरा, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.07 प्रतिशत नीचे रहा।

शेयर बाजार के अन्य सेक्टरों में भी बढ़त देखी गई, Nifty auto में 0.37 प्रतिशत, Nifty IT में 0.36 प्रतिशत और Nifty Pharma में 0.28 प्रतिशत की बढ़त रही। (एएनआई)

Also Read: Today Gold Rate: सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना

Advertisement
Advertisement
Next Article