For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, Nifty-Sensex में बढ़त

10:47 AM Jul 15, 2025 IST | Himanshu Negi
stock market  हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार  nifty sensex में बढ़त
Stock Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में कई दिनों से उतार-चढ़ाव के बाद आज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला है। बता दें कि Nifty 50 Index 36.30 अंक और 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,129.70 पर खुला। BSE Sensex Index 85.48 अंक और 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,338.94 पर कारोबार कर रहा है। Nifty और Sensex सूचकांक में बढ़त के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त हासिल की गई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज बढ़त हासिल की है जिससे निवेशकों को राहत मिली है। बता दें कि nifty midcap 100 में 0.57 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। nifty smallcap 100 में 0.82 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। Nifty 100 में 0.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

एशियाई बाजारों में शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही एशिया के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि ताइवान का weighted index 0.65 प्रतिशत, हांगकांग का hangsang 0.20 प्रतिशत और सिंगापुर का Straits Times 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

टॉप गेनर्स औऱ टॉप लूजर्स शेयर

भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ ही Sun Pharma, BEL, Bharti Airtel, M&M, Tata Motors, Bajaj Finserv, Infosys, Maruti Suzuki, Tech Mahindra, Trent, SBI, TCS और Bajaj Finance के शेयर टॉपर गेनर्स रहे और HCL Tech, Zomato, Tata Steel, UltraTech Cement, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank टॉप लूजर्स रहे।

ALSO READ: Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव, जानें आज का नया भाव

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×