टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Nifty 24,853 पर बंद, जानें आज के Top Gainers

टाॅप गेनर्स में HDFC Life, लूजर्स में Sun Pharma

05:10 AM May 23, 2025 IST | Himanshu Negi

टाॅप गेनर्स में HDFC Life, लूजर्स में Sun Pharma

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स 769.08 अंक की बढ़त के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ और निफ्टी 243.45 अंक की बढ़त के साथ 24,853.15 पर बंद हुआ। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर आशावाद से बाजार की धारणा में सुधार हुआ। HDFC Life, पावर ग्रिड, ITC जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Advertisement

भारतीय शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। बता दें कि इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर में उछाल आया, जिसमें अमेरिका-चीन के बीच व्यापार चर्चा को लेकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेंसेक्स 769.08 अंक की बढ़त के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 243.45 अंक की बढ़त के साथ 24,853.15 पर बंद हुआ। वहीं उपभोक्ता वस्तुओं, IT, उपभोग, वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखी गई, जबकि फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार में तेजी

बता दे कि आज निफ्टी 24,639 पर सपाट नोट पर खुला और थोड़ी देर के लिए 24,614 के निचले स्तर तक गिर गया, फिर तेजी से उछलकर 24,909 के इंट्राडे हाई को छू गया। इसी बढ़ते रुझान को देखते हुए, आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक सुंदर केवट ने कहा कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच खुले संचार को बनाए रखने के लिए आपसी समझौते के बाद, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर आशावाद से बाजार की धारणा में तेजी आई।

गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं दाम?

टाॅप गेनर्स और लूजर्स

भारतीय बाजार में एक बार फिर रौनक लौटने पर कई कंपनिया टाॅप पर रही वहीं कुछ कंपनियां लूजर्स भी रही

HDFC Life, पावर ग्रिड, ITC, SBI Life, Axis Bank के शेयर में उछाल दर्ज किया गया और यह टाॅप गेनर्स रहे है।

BEL, Bharti Airtel, Sun Pharma और Grasim Industries के शयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है और यह सभी शेयर आज के टाॅप लूजर्स रहे है।

Advertisement
Next Article