टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, इलाज के लिए वापस ले जाया गया कीव

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत के लिए निकल रहा छात्र गोली लगने के बाद घायल हो गया। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है।

10:20 AM Mar 04, 2022 IST | Desk Team

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत के लिए निकल रहा छात्र गोली लगने के बाद घायल हो गया। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का एक और भारतीय छात्र शिकार बना है। युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत के लिए निकल रहा छात्र गोली लगने के बाद घायल हो गया। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है। नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
वीके सिंह, इस समय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उसके पड़ोसी देश पोलैंड में हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज, हमें पता चला है कि कीव छोड़कर जा रहे एक छात्र को गोली लग गई है। उसे वापस कीव ले जाया गया है। युद्ध में ऐसा होता है।’’

रूस-यूक्रेन WAR : सेना ने कई इलाकों में की भारी गोलाबारी, एयर स्ट्राइक में इमारतें और कई बुनियादी ढांचे नष्ट

गौरतलब है कि एक मार्च को यूक्रेन के खारकीव में गोली लगने से कर्नाटक के छात्र नवीन एसजी की मौत हो गई थी। वह घटना के वक्त अपने और साथी छात्रों के लिये भोजन लेने बाहर निकला था। वीके सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक छात्र यूक्रेन से बाहर आ सकें। 
भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है। भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article