टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूसी सेना के खिलाफ लड़ रहा भारतीय छात्र घर वापसी का इच्छुक: पारिवारिक सूत्र

यूक्रेन की सेना में एक स्वयंसेवी के रूप में शामिल होने वाला एक 21 वर्षीय भारतीय छात्र अब कोयंबटूर स्थित अपने घर लौटना चाहता है।

12:17 AM Mar 13, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन की सेना में एक स्वयंसेवी के रूप में शामिल होने वाला एक 21 वर्षीय भारतीय छात्र अब कोयंबटूर स्थित अपने घर लौटना चाहता है।

यूक्रेन की सेना में एक स्वयंसेवी के रूप में शामिल होने वाला एक 21 वर्षीय भारतीय छात्र अब कोयंबटूर स्थित अपने घर लौटना चाहता है। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन की तरफ रूस के खिलाफ लड़ रहा हैं आर सैनीकेश
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र आर सैनीकेश पिछले महीने जॉर्जियाई राष्ट्रीय सेना में शामिल हुए थे, लेकिन पिछले महीने युद्ध छिड़ने के बाद यूक्रेन के समर्थन में रूसी सैनिकों से लड़ रहे थे। जॉर्जियाई राष्ट्रीय सेना एक अर्धसैनिक इकाई है जो ज्यादातर जातीय जॉर्जियाई स्वयंसेवकों द्वारा बनाई गई है। यह सैनिक युद्ध में यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे हैं।
 पिता को उम्मीद जल्द भारत खुफिया अधिकारियों से जुडेगा बेटा
उसके माता-पिता को तब पता चला जब कुछ दिन पहले केंद्रीय खुफिया अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और सैनीकेश का विवरण मांगा। सूत्रों ने बताया कि युवक के पिता रविचंद्रन ने तीन दिन पहले अपने बेटे से बात की थी। इस दौरान उसने घर लौटने की इच्छा जताई थी। चूंकि भारतीय अधिकारी इस मामले पर करीब से नजर रख रहे हैं, इसलिए रविचंद्रन को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द ही उनसे जुड़ जाएगा।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article