टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय उपमहाद्वीप ने एक महान गायिका को खो दिया : दक्षिण एशियाई नेताओं ने लता के निधन पर कहा

लता मंगेशकर का निधन हो जाने पर भारतीय उपमहाद्वीप ने एक महान गायिका को खो दिया। दक्षिण एशियाई देशों के नेतृत्व ने सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को यह कहा।

12:21 AM Feb 07, 2022 IST | Shera Rajput

लता मंगेशकर का निधन हो जाने पर भारतीय उपमहाद्वीप ने एक महान गायिका को खो दिया। दक्षिण एशियाई देशों के नेतृत्व ने सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को यह कहा।

लता मंगेशकर का निधन हो जाने पर भारतीय उपमहाद्वीप ने एक महान गायिका को खो दिया। दक्षिण एशियाई देशों के नेतृत्व ने सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को यह कहा।
लता ने आठ दशक के अपने करियर में करीब 25,000 गीत गाये
लता ने आठ दशक के अपने करियर में करीब 25,000 गीत गाये। उनका रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
सुर साम्राज्ञी के निधन से उपमहाद्वीप के संगीत क्षेत्र में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया – हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मंगेशकर अपने गीतों के जरिए क्षेत्र के लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी।
हसीना ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा, ‘‘सुर साम्राज्ञी के निधन से उपमहाद्वीप के संगीत क्षेत्र में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है।’’
एक अलग संदेश में देश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने महान गायिका के निधन पर दुख प्रकट किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया – इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया। उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया में बहुत सारे लोगों को खुशी मिली है।’’
अपने शोक संदेश में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि भारत की सुर साम्राज्ञी ने अपने स्वर्णिम और अतुलनीय स्वर से अरबों लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने लता की एक तस्वीर साझा करते हुए एक ट्वीट में यह कहा।
भारत की कोकिला की आत्मा को शांति मिले – श्रीलंका प्रधानमंत्री
वहीं, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की कोकिला की आत्मा को शांति मिले। सीमाओं को लांघने वाले गीतों और संगीत को एक सार्वभौम भाषा का जीवंत रूप देकर दशकों के मनोरंजन के लिए आपका धन्यवाद। ’’
नेपाल की राष्ट्रपति ने नेपाली गीतों में लता के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाली गीतों में लता के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भंडारी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगशेकर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, जिन्होंने कई नेपाली गीतों को अपनी मधुर आवाज दी थी। ’’
मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ – नेपाल प्रधानमंत्री
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं, जिन्होंने दर्जनों नेपाली लोकप्रिय गीतों को अपना स्वर दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। ’’
Advertisement
Advertisement
Next Article