For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इजरायल-हमास की जंग से बढ़ी भारत की चिंता, राज्यों में अलर्ट जारी, यहूदी ठिकानों पर खतरा

11:20 AM Oct 17, 2023 IST | NAMITA DIXIT
इजरायल हमास की जंग से बढ़ी भारत की चिंता  राज्यों में अलर्ट जारी  यहूदी ठिकानों पर खतरा

पिछले कई दिनों से चल रही इजरायल और हमास की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें अब इस जंग का असर भारत पर भी दिखने लगा है। दिल्ली, मुंबई, हिमाचल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट है और यहूदी समुदाय से जुड़े स्मारकों एवं अन्य स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस इजरायल के दूतावास और राजनयिकों की कड़ी सुरक्षा में जुटी है।
धर्मशाला में यहूदी ठिकानों की सुरक्षा मजबूत
आपको बता दें ऐसे में इन सभी इलाकों में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। यहूदी समुदाय के लोग और उनसे जुड़े स्मारकों पर हमले का अंदेशा है। हिमाचल के मनाली और धर्मशाला में यहूदी ठिकानों की सुरक्षा मजबूत की गई है। इसके अलावा मुंबई में भी प्रशासन अलर्ट पर है।
स्मारकों और ठिकानों के आसपास सुरक्षा कड़ी
दरअसल, इसके अलावा भारत में यहूदी समुदाय से जुड़े लोगों के निजी संस्थानों को भी पर्याप्त सिक्योरिटी दी गई है। हालांकि, बड़ी संख्या में इजरायली युद्ध छिड़ने के बाद से अपने देश लौट गए हैं। यही वजह है कि युद्ध के तुरंत बाद भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में रह रहे इजरायली स्वदेश लौटे हैं। भारत की मुस्तैदी इसलिए भी है क्योंकि 2012 में एक इजरायली राजनयिक पर दिल्ली में ही हमला हो गया था। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला था कि इस अटैक के पीछे ईरान की सेना का हाथ था। मुंबई में यहूदी समुदाय के लोगों की आबादी ठीक-ठाक है। इसलिए पुलिस ने उनके स्मारकों और ठिकानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पेट्रोलिंग की जा रही है और आने-वाले लोगों की भी निगरानी हो रही है।
नवी मुंबई के बेलापुर, नेहरू इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी ज्यादा
बता दें सबसे ज्यादा नवी मुंबई के बेलापुर, नेहरू इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी ज्यादा है। ये मुंबई के वे इलाके हैं, जहां यहूदी समुदाय के लोगों की अच्छी आबादी है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग बढ़ाई गई है। यही नहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य जगहों पर भी निगरानी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×