भारत की संस्कृति सबसे बड़ी ताक़त है, लाल किला में बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार के दिन कहा कि भारत की संस्कृति, इतिहास और विरासत इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इतना ही नहीं बल्कि गडकरी ने दिल्ली के लाल किला मैदान में लव-कुश राम लीला समिति द्वारा आयोजित 'राम लीला' कार्यक्रम में काफी कुछ बोल रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि "हम इस बात पर जोर देते रहते हैं कि हमें देश में 'राम-राज्य' बनाना है। भगवान राम एक आदर्श थे। यह 'रामलीला' कार्यक्रम भगवान राम के आदर्शों को जनता तक पहुंचाने का एक अच्छा तरीका है।"
भारत की संस्कृति पर दिया नितिन गडकरी ने बड़ा बयान
नितिन गडकरी ने आगे कहा की "भारत की संस्कृति, इतिहास और विरासत इसकी सबसे बड़ी ताकत है। रामायण और महाभारत केवल हमारे देश तक ही सीमित नहीं हैं। विदेशों में भी इसकी मान्यता है। भगवान राम हमारी विरासत के प्रतीक हैं। अब जब भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है केंद्रीय मंत्री ने कहा, अयोध्या, हम देश में 'राम राज्य' स्थापित करने का संकल्प लेते हैं।

Join Channel