Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत का एक्सपोर्ट नवंबर में 2.83% घटकर हुआ 33.9 अरब डॉलर

03:05 PM Dec 15, 2023 IST | Prateek Mishra

भारत का एक्सपोर्ट इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर था। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में इंपोर्ट भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में एक्सपोर्ट 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। वहीं इस अवधि में इंपोर्ट 8.67 प्रतिशत गिरकर 445.15 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का एक्सपोर्ट अच्छा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article