For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लगातार 5वें हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, जानें गोल्ड रिजर्व का क्या है हाल

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि, जानें गोल्ड रिजर्व की ताजा स्थिति

10:27 AM Apr 12, 2025 IST | Shivangi Shandilya

विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि, जानें गोल्ड रिजर्व की ताजा स्थिति

लगातार 5वें हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी  जानें गोल्ड रिजर्व का क्या है हाल

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 बिलियन डॉलर से अधिक बढ़कर 676 बिलियन डॉलर हो गया है। यह लगातार पांचवें हफ्ते वृद्धि दर्ज की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक आकड़ा जारी करते हुए बताया कि 4 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 बिलियन से अधिक बढ़कर 676 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। ऐसे में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर उछाल आया है। 4 अप्रैल 2025 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 676.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 10.9 बिलियन डॉलर अधिक है। मार्च 2025 के अंत की तुलना में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.9 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय बैंक ने जारी किया रिपोर्ट

केंद्रीय बैंक ने अपनी साप्ताहिक सांख्यिकीय रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत के भंडार का एक अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 9 बिलियन डॉलर बढ़कर 574.08 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। इस दौरान, गोल्ड रिजर्व 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 79.36 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके साथ-साथ विशेष आहरण अधिकार 186 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.36 बिलियन डॉलर हो गए हैं।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय बैंक हर शुक्रवार को भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के आकड़े को सार्वजनकि करता है। जो व्यापार के स्थिति को बताता है। RBI समय-समय पर रूपये में भारी गिरावट को रोकने के मकसद से डॉलर की बिक्री समेत तरलता प्रबंधन के जरिए बाजार में हस्तछेप करता है।

भारत गोल्ड रिजर्व का हाल

RBI विदेशी मुद्रा बाजारों पर बारीकी से नजर रखता है और किसी पूर्व निर्धारित लक्ष्य स्तर या बैंड के संदर्भ के बिना, विनिमय दर में अत्यधिक वृद्धि को नियंत्रित करके केवल व्यवस्थित बाजार स्थितियों को बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करता है। RBI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार भी 1.567 करोड़ डॉलर बढ़कर 79.36 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 186 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.362 अरब डॉलर हो गया।

अमेरिका-चीन की लड़ाई में भारत बनेगा प्लेयर ऑफ दी वॉर?

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×