For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मारे गए भारत के पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकवादी, जाने कहां का था मास्टरमाइंड

12:09 PM Oct 11, 2023 IST | Nikita MIshra
मारे गए भारत के पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकवादी  जाने कहां का था मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में आज एक ऐसे व्यक्ति की हत्या हुई जिसने कई मासूमों की ज़िन्दगी छीन ली थी। जी हाँ हम बात कर रहे हैं इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की जिसको आज पाकिस्तान में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जी हाँ ये वही आतंकवादी है जो की पठान कोट हमले का मास्टरमाइंड था। आज हमलावरों ने सियालकोट में उसकी हत्या कर दी गयी। आपको बता दें की यूएपीए के तहत आतंकी शाहिद लतीफ के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। जानकर हैरानी होगी की शाहिद लतीफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला है।

कौन था आतंकी शाहिद लतीफ़ ?

इंडिया का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि वो सियाल कोट से एक कमांडर भी था। जो भारत में आतंकवादी और हमलों पर निगरानी रखने के साथ-साथ नई-नई योजनाएं भी बनाता था। शाहिद लतीफ को 12 नवंबर 1994 में गिरफ्तार किया गया था तब वह भारत की खेलों में 16 साल की सजा काट रहा था उसके बाद 2010 में वाघा के माध्यम से उसे निर्वासित कर दिया गया था। दरअसल पठानकोट पर 2 जनवरी 2016 के दिन हमला हुआ था और उसका मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ ही था। इतना ही नहीं बल्कि शाहिद लतीफ पर इंडियन एयरलाइंस के विमान हाईजैक का आरोप भी लगाया गया था।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×