भारत का उद्देश्य शांति और सौहार्द से सार्वभौमिक संतुलन बनाए रखना है : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि भारत का उद्देश्य शांति और सौहार्द से सार्वभौमिक संतुलन बनाए रखने का था।
08:12 PM Dec 28, 2019 IST | Shera Rajput
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि भारत का उद्देश्य शांति और सौहार्द से सार्वभौमिक संतुलन बनाए रखने का था।
Advertisement
भागवत ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘धर्म’ भारत का उद्देश्य था जो दुनिया का अस्तित्व रहने तक प्रासंगिक रहेगा और यही भारत को एक शाश्वत और चिरस्थायी राष्ट्र बनाता है।
भागवत एनसीसी समूह द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समूह को भारत रत्न स्वर्गीय नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान की तरफ से ‘एनसीसी समस्ति सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर संस्थान को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।
Advertisement