W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत का Smartphone निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये पार, 54% की वृद्धि

iPhone निर्यात लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का है

07:36 AM Apr 12, 2025 IST | Himanshu Negi

iPhone निर्यात लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का है

Advertisement
भारत का smartphone निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये पार  54  की वृद्धि
Advertisement

भारत का स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 54% की वृद्धि दर्शाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि iPhone निर्यात में 1.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान है। यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को दिखाता है।

भारत देश स्मार्टफोन के निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कि भारत का स्मार्टफोन निर्यात पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर दिया है। जिससे यह ऐतिहासिक मील के पत्थर पर पहुंच गया है। स्मार्टफोन निर्यात ने 2 लाख करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड हासिल किया है, जिससे स्मार्टफोन भारत से निर्यात किए जाने वाले प्रथम सामानों में शामिल हो गया हैं। स्मार्टफोन का निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 54% के बढ़ावे को दिखाता है। इस वृद्धि में iPhone निर्यात लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का है।

अश्विनी वैष्णव ने पिछले एक दशक में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को लेकर कहा कि पिछले 10 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में पाँच गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं  इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में छह गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। उत्पादन 17% से अधिक की CAGR से आगे बढ़ रहा है। वहीं  निर्यात 20% से अधिक CAGR से बढ़ रहा है। भारत ने तैयार माल से शुरुआत की, फिर असेंबली की ओर बढ़ा और अब पार्टस की ओर बढ़ रहा है।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 22,919 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के साथ उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद, योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए उद्योगों के साथ परामर्श की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×