Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत का Smartphone निर्यात पेट्रोलियम को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंचा

भारत का स्मार्टफोन निर्यात 24.14 अरब डॉलर पर पहुंचा

10:50 AM May 19, 2025 IST | Himanshu Negi

भारत का स्मार्टफोन निर्यात 24.14 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का स्मार्टफोन निर्यात तेजी से बढ़ते हुए पेट्रोलियम और हीरे को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात 55% की वृद्धि के साथ 24.14 अरब डॉलर तक पहुंच गया। अमेरिका और जापान को निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे भारत एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माता और उपभोक्ता केंद्र बन गया है।

पिछले तीन साल में अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन निरयांत पांच गुना हो गया है। वहीं इस दौरान जापान को निर्यात चार गुना हो गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस तरह आज़ स्मार्टफोन निर्यात ने देश से पेट्रोलियम उत्पादों और हीरे के निर्यात को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में स्मार्टफोन निरयांत 55 प्रतिशत के उछाल के साथ 24.14 अरब डॉलर पर पहुच गया, जो 2023-24 में 15.57 अरब डॉलर और 2022-23 में 10.96 अरब डॉलर था।

Advertisement

अगर आप भी करते हैं Gmail का इस्तेमाल, तो ये 4 फीचर आपका काम और करेंगे आसान

स्मार्टफोन निर्यात में वृद्धि

बीते वित्त वर्ष में अमेरिका, नीदरलैंड, इटली, जापान और चेक गणराज्य शीर्ष पांच देश रहे जहां स्मार्टफोन निर्यात में सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज हुई है। अमेरिका को 2024-25 में स्मार्टफोन का निर्यात 10.6 अरब डॉलर का हो गया। अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात 2022-23 में 2.16 अरब डॉलर और 2023-24 में 5.57 अरब डॉलर रहा था। जापान को निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुईं है। जापान को निर्यात 2022-23 के 12 करोड डॉलर से 2024-25 में 52 करोड़ डॉलर हो गया।

स्मार्टफोन भारत का सबसे ज्यादा निर्यात वाला उत्पाद

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, इस तेज उछाल के साथ स्मार्टफोन भारत का सबसे ज्यादा निर्यात वाला उत्पाद बन गया है। इसने पहलो बार पेट्रोलियम उत्पादों और हीरे को पीछे छोड दिया है। अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में भारी उछाल आया है, जिससे देश एक प्रमुख वैश्वक विनिर्माता और उपभोक्ता केंद्र में बदल गया है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन PLI योजना का खास योगदान रहा है।

Advertisement
Next Article