Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

भारत के स्टार खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर 75वें गणतंत्र दिवस की तस्वीरें की साझा, फैंस ने दिया खूब प्यार

03:46 PM Jan 26, 2024 IST | Ravi Kumar

भारत वर्ष आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस माना रहा है, भारतवासियों के दिल में देश के लिए सम्मान हमेशा ही रहता है लेकिन राष्ट्रीय त्यौहार के अवसर पर लोग इसे अलग ही अंदाज़ में मनाते है। सुबह 26 जनवरी की परेड के साथ पूरे देश को संबोधित करते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, को पूरे देश ने सुना।

HIGHLIGHTS

परेड में भारत की थल सेना, वायु सेना,जल सेना के करतबों को निहारते दर्शक और उनके चेहरे की खुशियों को देखते ही बनता है। इसी कड़ी में भारत के कुछ नामी खिलाडियों ने भी सोशल मीडिया पर अपने अपने अंदाज़ में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने देश वासियों को बधाई देते हुए कहा हम हर साल और समृद्ध होते जा रहे हैं।

 

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आज भारत के संविधान की 75वीं सालगिराह है, मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे इस अतुल्य राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और इसके झंडे को बहुत ऊंचा देखने का सौभाग्य मिला है आशा है कि मैं आगे भी इसे जारी रख पाउंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने भारत के नागरिकों को एकजुट होने और स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लिखा कि सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ! आइए विविधता में एकता के सिद्धांतों का सम्मान करें और हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसे संजोएं। हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहे और प्रेरणा देता रहे।

भारत की एक और स्टार बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और हमारे देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आइए हम देश की समृद्ध विरासत को न भूलें जो हमें इस दुनिया में सबसे अनोखा बनाती है। आइए हम अपने उस संविधान की रक्षा के लिए लड़ें जिससे भारत बना है संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य!!!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व संकटमोचक बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने भी लिखा कि सभी को गौरव, देशभक्ति और उत्सव के क्षणों से भरे आनंदमय गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमारा देश निरंतर फलता-फूलता रहे।
जय हिंद 🇮🇳 #RepublicDay2024

हाल ही में संन्यास लेने वाली भारत की पूर्व स्टार महिला मुक्केबाज़ एम. सी. मैरीकॉम ने भी देश वासियों लो गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक शानदार पोस्ट डाला

पूर्व निशानेबाज़ और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा आज जब हम अपने देश की एकता और विविधता का जश्न मना रहे हैं, तो आइए उन मूल्यों को याद करें जो हमें परिभाषित करते हैं और उन सपनों को याद करें जो हमें एकजुट करते हैं। भारतीय होने पर गर्व है. जय हिन्द!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की।कर्तव्यपथ पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया।साथ ही, राष्ट्रगान बजाया गया और राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति मुर्मू और उनके नए समकक्ष इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस के राष्ट्रपति), जो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं, को राष्ट्रपति के अंगरक्षक द्वारा ले जाया गया

Advertisement
Advertisement
Next Article