टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत के साथ कम हुआ अमेरिका का व्यापार घाटा

इस साल भारत को अमेरिकी निर्यात बढ़ा है। इससे द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका का व्यापार घाटा काफी कम हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

11:48 AM Aug 05, 2018 IST | Desk Team

इस साल भारत को अमेरिकी निर्यात बढ़ा है। इससे द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका का व्यापार घाटा काफी कम हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

वाशिंगटन : वस्तुओं तथा सेवाओं दोनों वर्ग में इस साल भारत को अमेरिकी निर्यात बढ़ा है। इससे द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका का व्यापार घाटा काफी कम हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के ब्यूरो ऑफ सेंसस के आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले छह महीनों में अमेरिका से भारत को वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 28.42 प्रतिशत बढ़कर 15.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

इस दौरान भारत से अमेरिका को वाणिज्यक वस्तुओं के निर्यात में 13.11 प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह 26.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार दोनों देशों का आपसी व्यापार इस दौरान 18.4 प्रतिशत बढ़कर 42.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्यक वस्तुओं के पारस्परिक व्यापार अमेरिका का व्यापार घाटा 2.54 प्रतिशत कम हुआ है।

भारत-अमेरिका व्यापार 140 अरब डॉलर तक पहुंचा

सेवा क्षेत्र में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार भी इस दौरान 6.7 प्रतिशत बढ़कर 13.3 अरब डॉलर हो गया है। सेवा क्षेत्र में अमेरिका का व्यापार घाटा 42.90 प्रतिशत गिरकर 67.8 करोड़ डॉलर पर आ गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article