टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नेहरू की शांति नीति से बढ़ा भारत का मान: सदानंद सिंह

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा कांग्रेस और उसके नेताओं को कोसते रहते हैं।

04:41 PM Jan 08, 2020 IST | Desk Team

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा कांग्रेस और उसके नेताओं को कोसते रहते हैं।

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. नेहरू जी की शांति नीति आज भी भारत का मान -सम्मान बढ़ा रही है। श्री सिंह की ये प्रतिक्रिया तब आयी है जब ईरान ने कहा है कि शांति के लिये भारत पहल करे तो उसका स्वागत है। विदित हो कि अभी अमेरिका – ईरान के बीच तनातनी चल रहा है । 
श्री सिंह ने कहा कि पं. नेहरू जी को शांति का पुजारी कहा जाता था। उन्होंने ही विश्व को शांतिपूर्ण सह अस्तित्व, पंचशील और गुट निरपेक्षता का सिध्दांत दिया था। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि इतनी अच्छी बनी कि आज ईरान हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को शांति की पहल करने का ऑफर दे रहा है। यह भारत के लिये सम्मान की बात है , जिसका स्वागत किया जाना चाहिये।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा कांग्रेस और उसके नेताओं को कोसते रहते हैं। लेकिन वास्तविकता में उन्हें यह महसूस होता होगा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की वजह से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कितना मान और सम्मान मिलता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article