Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग

दिल्ली से शुक्रवार को बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई। इस कारण से दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल स्थिति घोषित कर दी गई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

02:55 AM Oct 29, 2022 IST | Shera Rajput

सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु जाने वाला ए320 विमान, बाद में पार्किंग स्थल पर लौट आया और उसमें सवार 180 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया।
ट्विटर पर एक वीडियो में हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के एक इंजन से चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है। उक्त घटना रात करीब 10 बजे की है।
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई2131 को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ।
बयान में कहा गया, ”उड़ान को रोक दिया गया । सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है।”
विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
Advertisement
Next Article