Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंडिगो ने रोजाना एक हजार उड़ान के साथ रचा इतिहास

NULL

05:59 PM Dec 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो रोजाना एक हजार उड़नों का मुकाम हासिल कर ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है। साथ ही एक और ए320 निओ विमान हासिल करने के साथ ही उसके बेड़ में 150 विमानों वाली भी वह देश की पहली एयरलाइन बन गयी है।

इंडिगो ने बताया कि उसने ये दोनों मुकाम शनिवार को हासिल किये। शनिवार को रात 11 बजकर 15 मिनट पर उसकी 1000वीं उड़ान रवाना हुई। उसने बताया कि शनिवार को ही उसे 31वाँ ए320 निओ विमान भी प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उसके बेड़ में विमानों की कुल संख्या बढ़कर 150 पर पहुँच गयी।

कंपनी ने बताया कि 22 दिसंबर से विजयवाड़ा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है। यह उसके नेटवर्क में 50वाँ गंतव्य होगा। विजयवाड़ा के लिए और वहाँ से उड़नों का परिचालन 02 मार्च से शुरू होगा। विजयवाड़ा के लिए वह चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद से एटीआर-600 विमानों का इस्तेमाल करेगी। उसने 21 दिसंबर को एटीआर-600 विमानों का पहला परिचालन हैदराबाद-मेंगलुरु मार्ग पर शुरू किया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article