IndiGo Flight: लगातार फ्लाइट में बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामले, महिला की आंख लगते ही गलत तरीके से छूने लगा शख्स
पिछले कई महीनों में फ्लाइट से छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें अब एक नया मामले में मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ की गई है।पीड़ित महिला यात्री का आरोप है कि बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
12:44 PM Sep 11, 2023 IST | Prateek Mishra
Advertisement
पिछले कई महीनों में फ्लाइट से छेड़छाड़ के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें अब एक नया मामले में मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ की गई है।पीड़ित महिला यात्री का आरोप है कि बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं आदमी उसके करीब भी आ गया, जिसके बाद महिला यात्री ने शोर मचाया।आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement
घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू
आपको बता दें इस पूरी घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेट भागते हुए उसके पास आई। आस-पास बैठे सभी यात्री भी शोर से उठ गए थे. महिला यात्री ने सारी बात फ्लाइट कोच को बताई। बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा।
आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया
Advertisement
दरअसल, इस मामले के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में ऐसा कुछ मामला सुनने को मिला है। पिछले तीन महीनों में छेड़छाड़ का यह पांचवां मामला बताया जा रहा है।
Advertisement