W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बीच रास्ते से वापस लौटा इंडिगो का विमान, चेन्नई से मदुरै जा रही थी फ्लाइट

तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी

10:53 AM Jun 20, 2025 IST | Neha Singh

तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी

बीच रास्ते से वापस लौटा इंडिगो का विमान  चेन्नई से मदुरै जा रही थी फ्लाइट

चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते विमान को वापस चेन्नई लौटना पड़ा। पायलट ने उड़ान के आधे घंटे बाद समस्या का पता लगाया और सुरक्षित लैंडिंग की। सभी 68 यात्री सुरक्षित उतार लिए गए, हालांकि इंडिगो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान को चेन्नई वापस लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट को खराबी के बारे में पता चला, जिसने फिर चेन्नई वापस आकर उतरने की अनुमति मांगी।

Indigo Flight

सभी यात्री सुरक्षित उतरे

उन्होंने बताया कि करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने बताया कि करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

3 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट समेत एयर इंडिया की 7 उड़ाने रद्द

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×