W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar के दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

10:14 AM Oct 26, 2024 IST | Abhishek Kumar

दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

bihar के दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

Bihar के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Advertisement

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था।

Advertisement

इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।

Advertisement

इसके बाद 23 सितंबर को दिल्ली में हमारे आवास पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर के साथ मुलाकात में दरभंगा एयरपोर्ट से कंपनी की उड़ान सेवा शुरू करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ानें शुरू होने से दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए अधिक विकल्प मिल पाएंगे।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×