Indigo की दिल्ली जाने वाली उड़ान में बम होने की अफवाह, यात्री को हिरासत में लिया गया
इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ । सूत्रों ने यह जानकारी दी।
01:29 AM Jul 22, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ । सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि विमान रात आठ बजकर 20 मिनट पर उड़ने के लिये तैयार था और तभी बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे रोकना पड़ा। एक अन्य सूत्र ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि विमान की पूरी जांच की गई और कुछ नहीं मिला। बम होने की फर्जी जानकारी देने वाले को स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।
Advertisement
सूत्रों ने कहा कि विमान के शुक्रवार सुबह उड़ान भरने की उम्मीद है।

Join Channel