Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंदिरा ने देश की एकता, अखंडता पर किए प्राण न्यौछावर

NULL

12:31 PM Nov 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

करनाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जन्मशताब्दी को समर्पित कार, बाईक रैली शुरू होकर पंचकुला, अम्बाला व कुरुक्षेत्र, नीलोखेड़ी-तरावड़ी होकर करनाल पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर कर रहे है। इस यात्रा का समापन दिल्ली स्थित इन्दिरा गांधी की समाधि स्थली शक्ति स्थल पर होगा। रात में नेहरू पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। यह यात्रा आज करनाल पहुंची। जिसमें हजारों बाईक सवार और कार शामिल थी। यह यात्रा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई। करनाल पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी देश की आयरन लेडी थी। जिन्होंने देश की एकता के लिए अपने खून के कतरे-कतरे को न्यौछावर कर दिया।

देशभर में उनकी 100वीं जन्म जंयती मनाई जा रही है। इसके तहत देशभर में ए.आई.सी.सी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा साल भर कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि इन्दिरा गांधी का हरियाणा को जन्म देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान ही हरियाणा का जन्म हुआ। इसके अलावा एस.वाई.एल नहर को बनाने तथा देश में हरित क्रांति लाने व बैंको का राष्ट्रीयकरण राजाओं का प्रिविपर्स खत्म करना जैसे महत्वपूर्ण योगदान थे। उनके समय में ही पाकिस्तान का विभाजन कर बंग्ला देश को जन्म दिया गया। बंग्ला देश में आज लोग शंातिप्रिय ढंग से रह रहे है।

इन्ही कार्यो को जन-जन तक पहुुंचाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठियां यादगार कार्यक्रम यात्राएं जैसे आयोजन किए जाऐंगे। इस अवसर पर यात्रा का स्वागत करने वालों में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, डा. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, खजान सिंह, दयाल सिंह सिरोही, प्रशांत अरोड़ा, पवित्र विर्क, नरेश संधु, संतोष कैरालिया, जंगला राम, अनिल रांवर, अमरपाल मोड़, राजीव ऊचा समाना, विनोद शर्मा, जितेन्द्र, अरूण शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Next Article