देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
जामा मस्जिद के पास देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग, शख्स को मारी गोली
09:57 AM Nov 20, 2023 IST
दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS POINTS:
Advertisement
- जामा मस्जिद इलाके में रविवार रात एक युवक को गोली मारी गई
- घायलों का नाम दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की है
- स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया गया भर्ती
दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल फिलहाल बयान देने के लिए अयोग्य हैं। सारी बातें स्पष्ट होने के बाद ही घटना के बारे में आगे की पुष्टि की जा सकेगी।
आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित
पुलिस ने बताया कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के अलीपुर इलाके में गोली लगने से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं, दोनों को अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना संपत्ति विवाद का नतीजा हो सकती है।