टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Indo-China Relations: गलवान घाटी समेत इन चार जगहों से पीछे हटी चीनी सेना

01:53 AM Sep 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Indo-China Relations: चीन के विदेश मंत्रालय ने 13 सितम्बर को कहा है कि पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी समेत चार स्थानों पर सैनिकों की वापसी हुई है। शुक्रवार को भारत के एनएसए अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से रूस मुलाकात की थी, जिसके बाद चीनी सेना पीछे हट गई। चीनी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भारत और चीन रूस में अपनी बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए स्थितियां बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

Advertisement

Highlights:

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को (12 सितम्बर) को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार ब्रिक्स के उच्च पदस्थ अधिकारियों की बैठक के मौके पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीमा मुद्दों पर हाल में हुई प्रगति पर चर्चा की। फिलहाल, सीमा से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने के लिए तत्परता से काम करने पर दोनों पक्ष सहमत हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दोनों सेनाएं चार क्षेत्रों में पीछे हट गईं हैं। सीमा पर स्थिति नियंत्रण में और स्थिर है।

2020 में दोनों देशों के बीच हुई थी झड़प

एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत-चीन सीमा विवाद निपटाने के लिए बने स्थाई प्रतिनिधि स्तर वार्ता तंत्र की भी अगुवाई करते हैं। हालांकि जून 2020 में हुए गलवां घाटी विवाद के बाद से इस तंत्र की बैठक केवल एक बार ही हो पाई है। हालांकि बहुपक्षीय बैठकों के मंच पर भारत के एनएसए और उनके चीनी समकक्ष कई बार मिलते रहे हैं। इससे पहले चीनी विदेश मंत्री की मुलाकात एनएसए डोभाल से जुलाई 2023 और सितंबर 2022 में भी हुई थी।

15-16 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें एक कमांडर भी शामिल था। हालांकि, चीन ने सिर्फ़ चार सैनिकों की मौत की बात कबूली थी। अनुमान है कि इस झड़प में चीन के 40 सैनिक मारे गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article