W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Indonesia: इंडोनेशिया के बाली में 271 लोगों को ले जा रही नौका में आग लगी, जानें पूरा मामला

इंडोनेशिया के बाली प्रायद्वीप के निकट बुधवार को 271 लोगों को ले जा रही नौका में आग लग गई। हालांकि हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और बचाव कार्य जारी हैं। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

07:54 PM Nov 16, 2022 IST | Desk Team

इंडोनेशिया के बाली प्रायद्वीप के निकट बुधवार को 271 लोगों को ले जा रही नौका में आग लग गई। हालांकि हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और बचाव कार्य जारी हैं। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

indonesia   इंडोनेशिया के बाली में 271 लोगों को ले जा रही नौका में आग लगी  जानें पूरा मामला
Advertisement
इंडोनेशिया के बाली प्रायद्वीप के निकट बुधवार को 271 लोगों को ले जा रही नौका में आग लग गई। हालांकि हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और बचाव कार्य जारी हैं। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
Indonesian ferry carrying 271 people catches fire near Bali | Deccan Herald
मुतियारा तिमूर नामक नौका में 236 यात्री और चालक दल के 35 सदस्य सवार थे। जब यह बाली जलडमरूमध्य से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर थी, तभी इसमें आग लग गई। बाली की खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख गेडे दर्मदा ने बताया कि दर्जनों बचाव कर्ता, नौसेना के गोताखोर और स्थानीय मछुआरे लोगों को बचाकर नौसेना का जहाज की ओर ले जाने में जुटे हुए हैं और घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “हम बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।”
दर्मदा ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×