Indonesia School Collapse: इस्लामिक स्कूल में नमाज पढ़ रहे छात्रों पर गिरी इमारत, 1 की मौत 65 दबे
Indonesia School Collapse: इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में स्थित ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ में आज बड़ा हादसा हो गया है। जहां लगभग 12 से 17 वर्ष के छात्र नमाज पढ़ रहे थे तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढ़ह गई जिससे 65 छात्र मलबे में दब गए है और 1 छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल जर्जर हालात में था और अचानक पूरा स्कूल ढह गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक 8 लोगों को मलबे में बाहर निकाला गया है।
Indonesia School Collapse: 65 से अधिक छात्र दबे
स्कूल ढ़हने के बाद राहत में सेना और पुलिस की मदद से अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में दबे छात्रों को बाहर निकालने की कड़ी मशक्कत की जा रही है। बताया जा रहा है कि मलबे में 65 से अधिक छात्र दबे हो सकते है और मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। मलबे में अभी भी कई शव नजर आ रहे है।
Rescue Operation: बड़े पैमाने पर अभियान
मलबे में दबे छात्रों को जिंदा बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी की सुविधा भी दी जा रही है। बता दें कि स्कूल की जर्जर हालात होने के कारण बाकी हिस्सा भी ढहने का डर है जिससे राहत बचाव अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमारत के भारी ना स्लैब ढहने की वजह से मशीना को प्रयोग अधिक नहीं किया जा रहा है।
Islamic Boarding School in Indonesia: स्कूल का अवैध विस्तार
स्कूल की जर्जर हालात होने के बाद भी दो मंजिला का निर्माण कार्य चल रहा था और अवैध विस्तार किया जा रहा था। इमारत ढहने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और मलबे में दबे अपने बच्चों को ढूंढने के लिए परिजन भी कड़ी मशक्कत कर रहे है। अस्पताल में भी परिजनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।