Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंदौर :कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया

इंदौर में कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों के दौरान फर्जी मतदान पर आपत्ति जताई।

04:37 PM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

इंदौर में कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों के दौरान फर्जी मतदान पर आपत्ति जताई।

इंदौर में कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों के दौरान फर्जी मतदान पर आपत्ति जताने के कारण स्थानीय भाजपा विधायक व पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की।
Advertisement
 एक व्यक्ति को अन्य शख्स के नाम से फर्जी मतदान करने से रोका
कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह सोलंकी ने संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति को अन्य शख्स के नाम से फर्जी मतदान करने से रोका, तो वह घबराकर पर्ची छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद वह भाजपा विधायक के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ और उसके 15-20 साथियों को बुलाकर लाया जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की।’’
मिश्रा ने आरोप लगाया कि
विवाद के कुछ देर बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और अन्य पार्टी नेता छत्रीपुरा पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी बहस भी हुई।मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेता की कथित पिटाई के मामले में भाजपा विधायक के पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ जल्द प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।
कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए एकलव्य सिंह गौड़ से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों की जांच के बाद मामले में उचित कदम उठाया जाएगा।
Advertisement
Next Article