Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंदौर की विशेष अदालत ने दिग्विजय को सुनाई एक वर्ष की सजा, पूर्व CM बोले- HC में दायर करूंगा अपील

इंदौर की विशेष अदालत द्वारा लगभग एक दशक पुराने मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एक वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वे इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे।

11:08 AM Mar 27, 2022 IST | Desk Team

इंदौर की विशेष अदालत द्वारा लगभग एक दशक पुराने मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एक वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वे इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे।

मध्यप्रदेश के इंदौर की विशेष अदालत द्वारा लगभग एक दशक पुराने मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एक वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने कहा है कि वे इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि इंदौर के एडीजे कोर्ट का आदेश है। उच्च न्यायालय में अपील करूंगा। मैं ना भाजपा संघ से डरा हूँ ना कभी डरूँगा चाहे कितने ही झूठे प्रकरण बना दें और कितनी ही सज़ा दे दी जाए।
Advertisement


सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि 11 वर्ष पुराने प्रकरण में, जिसमें उनका नाम प्राथमिकी में भी नहीं था, राजनीतिक दबाव के चलते जोड़ गया और उन्हें सजा दी गयी। वे अहिंसावादी व्यक्ति हैं और हिंसक गतिविधियों का सदैव विरोध करते रहेंगे।


ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह उज्जैन की घटना भी उसी दिन की है जिस दिन की घटना पर उन्हें सजा दी गयी है। इस घटना को उज्जैन पुलिस ने क्यों संज्ञान में नहीं लिया। जबकि पुलिस के लोगों को चोट आयी थी। उन्होंने लिखा है, खैर हम महात्मा गांधी जी के अनुयायी हैं, हमारा संघर्ष संघ और भाजपा विचारधारा से है, जो सतत चलता रहेगा।‘ इंदौर की एक विशेष अदालत ने उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट से जुड़े आपराधिक प्रकरण में दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू समेत छह आरोपियों को एक-एक वर्ष की सजा और पांच-पांच हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया है। तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। अदालत ने दोषियों को उपयुक्त मुचलके के आधार पर जमानत भी दे दी है।
यह था मामला
अभियोजन के अनुसार वर्ष 2011 में उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और अन्य लोगों का विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं से हो गया था। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिग्विजय, प्रेमचंद गुड्डू समेत नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। जनप्रतिनिधियों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए गठित इंदौर की विशेष अदालत ने कल इस मामले में सजा सुनाई है।

Advertisement
Next Article