For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

INFINIX ने Note 50 Pro और Note 50 किए लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर

INFINIX Note 50 Pro और Note 50: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

07:25 AM Mar 05, 2025 IST | Himanshu Negi

INFINIX Note 50 Pro और Note 50: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

infinix ने note 50 pro और note 50 किए लॉन्च  जानिए क्या मिलेंगे फीचर

INFINIX ने इंडोनेशिया में Note 50 Pro और Note 50 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच का Amoled डिस्प्ले, 50mp का मुख्य कैमरा और 5200 mAh की बैटरी है। Note 50 Pro में 32mp का फ्रंट कैमरा और 90w फास्ट चार्जिंग है, जबकि Note 50 में 13mp का फ्रंट कैमरा और 45w फास्ट चार्जिंग है। दोनों की कीमत क्रमशः 17 हजार और 15 हजार रुपये है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी INFINIX ने दो नए स्मार्टफोन Indonesia के बाजार में उतार दिए है। INFINIX ने दो स्मार्टफोन Note 50 Pro और Note 50 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन में कई बड़े फीचर, Amoled डिस्पले, बड़ी बैटरी और 256 GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

Note 50 Pro और Note 50 के फीचर

INFINIX के दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का Amoled  डिस्पले दिया गया है जो 144 hz को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो तीन रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है जिसमें मेन  50mp का कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी की बात करें तो  Note 50 Pro में 32mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Note 50 13mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी भी दोनो स्मार्टफोन की समान दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में 5200 mah की बड़ी बैटरी दी गई है बैटरी को चार्ज करने के लिए Note 50 में 45w का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और Note 50 Pro में 90w का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Honor 5 Ultra Smartwatch: MCW में पेश , दिए गए कई हाईटेक फीचर

Note 50 Pro और Note 50 की कीमत

Note 50 Pro और Note 50 में 8GB रैम और 256 GB तक का स्टोरेज दिया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो Note 50 Pro की कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 17 हजार रुपये है और Note 50 की कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 15 हजार रुपये है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×