W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

6500mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 और 50MP कैमरा के साथ आ रहा Infinix Note 60 Pro 5G, भारत में हुई लॉन्च डेट कन्फर्म

01:21 PM Apr 05, 2026 IST | Rohit Singh
6500mah बैटरी  snapdragon 7s gen 4 और 50mp कैमरा के साथ आ रहा infinix note 60 pro 5g  भारत में हुई लॉन्च डेट कन्फर्म
Infinix Note 60 Pro 5G Launch Date India

Infinix Note 60 Pro 5G Launch Date India : Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है और अब यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक माना जाता है, इसलिए कंपनियां यहां अपने नए डिवाइस पेश करने पर खास ध्यान देती हैं।

Advertisement

काफी समय से इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चा चल रही थी। हाल ही में इसकी लॉन्च डेट लीक होने की खबरें सामने आई थीं और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

Advertisement

Infinix Note 60 Pro 5G Features: दमदार फीचर्स और प्रोसेसर

Infinix Note 60 Pro 5G Features
Infinix Note 60 Pro 5G Features (Source: Social Media)

इनफिनिक्स का यह नया 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर आधारित है, जो तेज प्रदर्शन और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

फोन को ग्लोबल मार्केट में 8GB और 12GB RAM के विकल्पों के साथ पेश किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी यही वेरिएंट उपलब्ध होंगे। यह डिवाइस Extended RAM तकनीक के साथ आता है, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल RAM जोड़कर कुल RAM कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है।

इस तकनीक के जरिए 12GB RAM वाला मॉडल 24GB RAM (12GB + 12GB वर्चुअल) तक की क्षमता प्रदान कर सकता है। स्टोरेज के लिए फोन में LPDDR5 RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो तेज डेटा एक्सेस और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।

Infinix Note 60 Pro 5G Battery: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

  • स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
  • बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • यह डिवाइस 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
  • फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
  • रिवर्स चार्जिंग 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ काम करती है।

Infinix Note 60 Pro 5G Camera Quality: कैमरा क्वालिटी

Infinix Note 60 Pro 5G Camera Quality
Infinix Note 60 Pro 5G Camera Quality (Source: Social Media)
  • फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और f/1.59 अपर्चर के साथ आता है।
  • इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर पर काम करता है और वाइड शॉट्स लेने में मदद करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका f/2.2 अपर्चर है।
  • यह कैमरा सेटअप बेहतर फोटो और वीडियो अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Infinix Note 60 Pro 5G Launch Date India: 13 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

कंपनी के अनुसार Infinix Note 60 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां लॉन्च इवेंट के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बता दें भारत में इस फोन का expected price लगभग 30,000 रूपए हो सकता है.

इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य जानकारी का खुलासा 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। यूजर्स कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिए इवेंट को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - 200MP Camera, 7000mAh Battery! मिड-रेंज सेगमेंट के साथ मार्किट में तहलका मचाने आया Vivo V70 FE, कीमत…

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×