सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती : नरवणे
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है जो ” अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकती है और सरकारी तंत्र को पंगु कर सकती है।”
01:33 AM Jan 24, 2021 IST | Shera Rajput
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है जो ” अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकती है और सरकारी तंत्र को पंगु कर सकती है।”
महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज में ”भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य : अतीत, वर्तमान और भविष्य” शीर्षक पर आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सशस्त्र सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह छह अन्य महत्वपूर्ण स्तंभों पर भी आधारित है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष गैर-परांपरागत जोखिमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ” वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है।”
सेना प्रमुख ने कहा, ” आजकल सरकारी एवं निजी क्षेत्र का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है और ऐसी परिस्थिति में एक बड़ा साइबर हमला अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दे सकता है। साथ ही सरकारी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।”
Advertisement
Advertisement