W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

INLD प्रमुख चौटाला ने 25 सितंबर की रैली के लिए येचुरी, पवार को किया आमंत्रित

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को अपनी पार्टी की 25 सितंबर की रैली के लिए आमंत्रित किया।

07:51 PM Sep 09, 2022 IST | Desk Team

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को अपनी पार्टी की 25 सितंबर की रैली के लिए आमंत्रित किया।

inld प्रमुख चौटाला ने 25 सितंबर की रैली के लिए येचुरी  पवार को किया आमंत्रित
Advertisement
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को अपनी पार्टी की 25 सितंबर की रैली के लिए आमंत्रित किया।इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।चौटाला ने कहा कि वह हरियाणा के फतेहाबाद में होने वाली रैली के लिए कांग्रेस को आमंत्रित करने पर भी विचार कर रहे हैं।चौटाला ने यहां येचुरी और पवार से मुलाकात की और दोनों नेताओं को अपने पिता और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया।
Advertisement
भाजपा से तंग आ चुके हैं लोग
जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी रैली में आमंत्रित किया गया है।चौटाला ने मीडिया  से कहा, ‘‘मैंने येचुरी जी और पवार जी से मुलाकात की और उन्हें 25 सितंबर की रैली के लिए आमंत्रित किया और मुझे विश्वास है कि दोनों रैली में शामिल होंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम कांग्रेस को आमंत्रित करने पर भी विचार कर रहे हैं और जरूरत हुई तो हम उनके नेताओं को भी आमंत्रित करेंगे।’’इनेलो का निमंत्रण तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भेजा जाएगा।चौटाला ने दावा किया कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं और देश में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ माहौल बन रहा है।इनेलो प्रमुख ने कहा, ‘‘25 सितंबर की रैली में न सिर्फ विपक्षी दलों की एकता, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा भी नजर आएगा।’’

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×