W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, हरियाणा स्पीकर ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

09:13 AM Feb 26, 2024 IST | Yogita Tyagi
inld प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या  हरियाणा स्पीकर ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Advertisement

INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं इस नुकसान से बहुत दुखी हूं। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हरियाणा इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार को हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

  • INLD अध्यक्ष ने अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
  • मैं इस नुकसान से बहुत दुखी हूं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है- हरियाणा स्पीकर
  • (INLD) के प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार को बहादुरगढ़ में हत्या कर दी थी

अभय चौटाला ने खट्टर सरकार को घेरा

हरियाणा के झज्जर जिले की तहसील बहादुरगढ़ में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर नफे सिंह और पार्टी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इस संबंध में झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा, हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली थी। CIA और STF की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ा प्रहार करते हुए, INLD नेता अभय चौटाला ने रविवार को मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को राज्य पार्टी प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गहन जांच की मांग की ।

जल्द जांच के लिए लिखा पत्र

INLD नेता अभय चौटाला ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रदान करने में विफल रही, इस तथ्य के बावजूद कि राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने जीवन के खतरों के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा, आज जो घटना हुई है, इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। वे जिम्मेदार हैं, क्योंकि छह महीने पहले नफे सिंह ने मुझे बताया था, पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि उनकी जान खतरे में है। और उन पर कभी भी हमला हो सकता है। उन्होंने SP, CM और DG को लिखा है कि वे इसकी जांच करें और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं। पूर्व विधायकों ने भी सीएम को जानकारी दी, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए चौटाला ने कहा, पार्टी इस पर सख्त कार्रवाई करेगी और सरकार को सीबीआई जांच कराने के लिए मजबूर करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×