टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एसवाईएल को लेकर इनेलो करेगी बड़ा आदोलन : चौटाला

NULL

01:16 PM Feb 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

यमुनानगर/रादौर : भाजपा सरकार ने 23 फरवरी तक यदि एसवाईएल नहर को पक्का नहीं किया और दादुपुर नलवी नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो इनेलो पार्टी बडा आंदोलन करने का काम करेगी। मामले को लेकर इनेलो पार्टी 7 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में लाखो की संख्या में प्रदेश के किसानों के साथ सरकार से आरपार की लडाई लडने का काम करेगी। जिसके लिए इनेलो पार्टी प्रदेशभर के किसानों को जागरूक कर रही है। यह शब्द विधानसभा मेें विपक्ष के नेता चौधरी अभयसिंह चौटाला ने वीरवार को अनाजमंडी रादौर में इनेलो कार्यकर्ताओं के एक विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। अभय चौटाला सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों को 7 मार्च के दिल्ली आंदोलन को लेकर न्यौता देने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, कर्मचारियों, व्यापारियों व आम जनता से चुनावों के दौरान किए गए वायदे पुरे नहीं किए।

सत्ता में आने से पहले भाजपा ने प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया था। वहीं पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने की घोषणा की थी। किसानो को टयूबवैलों पर 24 घंटे बिजली, एसवाईएल नहर का पानी देने का वायदा किया था। किसानों को लागत मूल्य देने के लिए स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा किया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार का 3 वर्ष का कार्यकाल बीत चुका हेै। लेकिन आज तक भाजपा ने कोई भी वायदा पुरा नहीं किया। दादुपुर नलवी नहर 200 किलोमीटर तक बन चुकी है। जिस पर साढे तीन सौ करोड रूपया खर्च हो चुकहा है। लेकिन भाजपा सरकार ने दादुपुर नलवी नहर को बंद करके 3 जिलों के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। दादुपुर नलवी नहर को लेकर किसान 165 दिन से धरने पर बैठे हुए है। भाजपा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से 500-500 रूपए प्रति एकड वसूल किए थे।

किसानों से 750 करोड रूपए वसूल कर भाजपा ने अंडानी व अंबानी के खाते में डालने का काम किया। लेकिन सरकार सोई हुई हेै। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावों से पहले जनता से वायदा किया था कि देश में काला धन आने पर सभी नागरिको के खाते में 15-15 लाख रूपए डाले जाएंगे। लेकिन आज तक सरकार ने किसी भी व्यक्ति के खाते में एक फुटी कौडी तक नहीं डाली। यह जनता के साथ धोखा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधान राजकुमार बुबका ने अभयसिंह चौटाला को पगडी पहनाकर सम्मानित किया। पंजाबी समाज की ओर से सुमित परुथी, दीपक मेहता, प्रताप चौपडा, राममेहता गुमथला आदि ने अभय चौटाला को पगडी पहनाई। पूर्व चेयरमैन गन्ना सोसायटी रादौर सरदूरसिंह, विक्रम हडतान ने अभयसिंह चौटाला को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका, हल्का रादौर इनैलो प्रधान राजकुमार बुबका, जिला युवा प्रधान विक्रम हडतान, सुभाष खुर्दबन, डॉ. जनरैलसिंह पंजेटा,कमल चमरोडी, दलमीराराम सैनी, गुरविन्द्र तेजली, प्रिंस मेहला भागुमाजरा, सर्वप्रिय जठलाना, मेजरसिंह सढूरा, प्रदीप मलिक खेडी, ईश्वरों देवी अलाहर, दलबीरसिंह दल्ली धौलरा,सुभाष सैनी पूर्णगढ, धर्मेद्र फतेहगढ, सुनील कौशल बरहेडी, करनैल सागडी,कुलदीप नंबरदार छ ोटाबासं, जिम्मी गुंदयाना, सुमित परूथी, प्रताप चौपडा, दीपक मेहता, मांगेराम गुंदयानी, सुरेश बापा, सुभाष सैनी खेडकी, कर्मबीर खुर्दबन, सरदूलसिंह सतगौली, राममेहता गुमथला, जगमाल पंच, राजीव खुर्दबन, प्रीतम बैंडी, जयपाल मारूपुर, नरेन्द्र सागडी, नरसिहं खेडी, सुरेन्द्र टोपरा, पवन राणा, मनोज राणा, रविसैनी फतेहगढ, सिंगराम सैनी, अमरसिंह फौजी बुबका, सूनील सैनी खेडी, जागीरसिंह छारी, कर्मसिंह भागुमाजरा, पवनकांबोज जुब्बल, जोगिन्द्र चमरोडी, जरनैल पोटली, बनीसिंह पलाका, सतीश तरार, राजेश कश्यप नाचरौन, सुरेश बापा आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– नरेश

Advertisement
Advertisement
Next Article