For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

INS Sumitra: अरब सागर में सोमाली डाकुओं ने हमला कर किया था अपहरण, मछुआरों को बचाने में जुटा INS सुमित्रा

04:17 PM Jan 29, 2024 IST | Jivesh Mishra
ins sumitra  अरब सागर में सोमाली डाकुओं ने हमला कर किया था अपहरण  मछुआरों को बचाने में जुटा ins सुमित्रा

INS Sumitra: अरब सागर में लगातार नौसेना की कार्रवाई जारी है। इस दौरान भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाने का काम कर रहा है। बता दें कि करीब 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था। दरअसल, इसकी जानकारी भारतीय रक्षा अधिकारी ने दी है।

Highlights:

  • अरब सागर में लगातार नौसेना की कार्रवाई जारी
  • 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को सोमाली समुद्री डाकुओं ने किया था अपहरण
  • इसकी जानकारी भारतीय रक्षा अधिकारी ने दी

 

एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को लिया था घेर

बता दें कि युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके। इसके साथ ही भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा था कि अरब सागर में नौसेना की एक्शन जारी है। नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×