दारोगा भर्ती घोटालाः सलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन से विजिलेंस ने की घंटों पूछताछ
उत्तराखंड में साल 2015 के दारोगा भर्ती घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस की टीम आज 12 अक्टूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंची।
05:37 PM Oct 12, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः उत्तराखंड में साल 2015 के दारोगा भर्ती घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस की टीम आज 12 अक्टूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंची। सीओ विजिलेंस दीप शिखा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने करीब 6 घंटों तक पहले टेस्ट एंड सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे डॉक्टर एनएस जादौन से पूछताछ की। इसके बाद टीम उन्हें लेकर वेटरनरी कॉलेज भी गई, जहां विजिलेंस ने कुछ दस्तावेजों को भी खंगाले। विजिलेंस की पूछताछ की कार्रवाई अभी भी जारी है।
Advertisement
दरअसल, उत्तराखंड में साल 2015 में दारोगा की भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस भर्ती को जिम्मा पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी को दिया गया था। तब पुलिस विभाग में 356 दारोगा सीधे भर्ती हुए थे। जब उत्तराखंड एसटीएफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच कर रही थी, तभी साल 2015 में हुई दारोगा भर्ती मामले में भी गड़बड़ी की बात सामने आई थी।
Advertisement
इसके बाद सरकार ने दारोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपी दी थी। 8 सितंबर को एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा के नेतृत्व में विजलेंस टीम पंतनगर कृषि विवि पहुंची थी। कुलपति से मुलाकात के बाद टीम ने लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल में रात दस बजे तक इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले। जिसमें विजिलेंस को भी दारोगा भर्ती में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे थे। सबूतों के आधार पर बीते दिनों ही विजिलेंस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने शासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद बीती 8 अक्टूबर को विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
Advertisement

Join Channel