Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रांची में दारोगा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

10:35 AM Aug 03, 2024 IST | Yogita Tyagi

झारखंड की राजधानी रांची में एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा अनुपम कच्छप का शव आज सुबह शहर के कांके इलाके में रिंग रोड के पास से बरामद किया गया है। वह पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रोड के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अनुपम शुक्रवार रात कांके रिंग रोड में एक ढाबे पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे।

मौके पर पहुचें कई बड़े अधिकारी



उनके दोस्त कार से लौटे, जबकि वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें दो गोलियां मारी गईं। वारदात की जानकारी मिलते ही स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं मिल सकी है।

वह झारखंड 2018 बैच के दारोगा



अनुपम झारखंड के खूंटी जिले के निवासी थे। उन्होंने बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक किया था और इसके बाद पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वह झारखंड के 2018 बैच के दारोगा थे और उनकी पहचान एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में होती थी। बता दें कि बीते दिनों शहर के सुखदेव नगर इलाके में एक अधिवक्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके पहले गुरुवार रात कांके इलाके में ही एक कांग्रेस नेता को गोली मारी गई थी। रांची में लगातार अपराध की घटनाओं से दहशत का माहौल है। अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ पूरे जिले के वकील आंदोलन कर रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार को जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक करने वाले हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के महोबा में युवक के द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है। यहां युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपनी बाइक में आग लगा दी। पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद पति ने आक्रोशित होकर अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की छानबीन कर रही हैं। यह मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकरा गांव का है, जहां पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने पहले बाइक को आग लगाई, उसके बाद अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि गांव के रहने वाले दीपू पुत्र अच्छेलाल उम्र 35 वर्ष ने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाई और अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर अपनी जान गंवा दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article