Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाक को बदनाम करने के बजाये भारत कश्मीर मुद्दे का हल निकले राजनीतिक तरीके से : पाक आर्मी चीफ

NULL

05:07 PM Sep 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम करने के बजाये भारत को कश्मीर मुद्दे का समाधान राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से करना चाहिये।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बीती रात रक्षा दिवस के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया को समृद्धि के लिये शांति की जरूरत है। भारत पर नियंत्रण रेखा पर निर्दाेष लोगों की हत्या का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि भारत को शांति को एक मौका देना चाहिये।

पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कहा कि यह भारत के हित में है, कश्मीर मुद्दे के स्थायी समाधान के लिये उसे कश्मीरियों के खिलाफ गोलियों का इस्तेमाल और पाकिस्तान को बदनाम करने के बजाये राजनीतिक और कूटनीतिक प्रक्रिया को तरजीह देनी चाहिये। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे का समाधान चाहता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लाखों लोगों का कल्याण स्थायी शांति से जुड़ा है। लेकिन ऐसा होने के लिये यह जरूरी है कि नियंत्रण रेखा पर निहत्थे और निर्दाेष लोगों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाना बंद किया जाये।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप उनके आत्म निर्णय के अधिकार में मदद के लिये, राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा।

पाक सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हम युद्ध और आतंकवाद के खिलाफ हैं। हम परस्पर सम्मान और बराबरी के आधार पर सभी देशों से रिश्ता बनाना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article