For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्भ के बजाय मां की 'आंत' में पलने लगा बच्चा, महिला के साथ डॉक्टर भी रह गए शॉक्ड

02:09 PM Dec 13, 2023 IST | Ritika Jangid
गर्भ के बजाय मां की  आंत  में पलने लगा बच्चा  महिला के साथ डॉक्टर भी रह गए शॉक्ड

Ectopic Pregnancy Case: महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे सुखद पल होता है। एक मां अपनी कोख में 9 महीने तक बच्चे को रखती हैं और फिर उसे जन्म देती हैं, ये एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अब एक महिला के साथ ऐसा हुआ कि अपनी प्रेग्नेंसी देख वो खुश होने से ज्यादा डर से सहम गईं।

Ectopic Pregnancy Case

गर्भ नहीं आंत में पल रहा था बच्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 साल की एक महिला की केस स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफर मेडिसिन में पब्लिश हुई है। महिला को कुछ दिन से पेट के निचले हिस्से में तेज़ दर्द हो रहा था। 10 दिन तक दर्द सहने के बाद जब वो अस्पताल पहुंची तो उसके पेट में सूजन थी।

Ectopic Pregnancy Case

डॉक्टरों ने जब पेट का स्कैन किया तो वे दंग रह गए। क्योंकि महिला की कोख के बजाय उसकी आंत में सामान्य भ्रूण दिखाई दिया। इस भ्रूण की उम्र 23 हफ्ते थी और वो कुदरती तौर पर अपना विकास कर रहा था।

इक्टॉपिक प्रेग्नेंसी का है मामला

Ectopic Pregnancy Case: बता दें, महिला की कोख की जगह आंत में पल रहे बच्चे की स्थिती को मेडिकल साइंस में इक्टॉपिक प्रेग्नेंसी कहते हैं। इस परिस्थिति महिला एग यूट्रस के बजाय किसी और अंग में विकसित होने लगता है। हालांकि ऐसे सिर्फ 1 फीसदी केस ही देखे गए हैं।

Ectopic Pregnancy Case

ऐसे केस में ज्यादा खतरा मां को होता है क्योंकि ट्यूब रप्चर या शॉक का खतरा बना रहता है। हालांकि इस केस में बच्चे को 29 हफ्ते बाद ही डिलीवर करा लिया गया और 3 महीने ICU में रखने के बाद मां और बच्चे दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। आपको बता दें, एक केस ऐसा पहले भी सामने आया था, जहां बच्चा मां के लिवर में पलने लगा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×