Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Interest Rate Hike : महज 24 घंटे के अंदर महंगे हुए इन 6 बैंकों के लोन

बढ़ती महंगाई (Inflation) को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर रेपो रेट (Repo Rate) को बढ़ा दिया है। इससे पहले RBI ने मई महीने में रेपो रेट में 0.40 की बढ़ोतरी की थी।

02:19 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

बढ़ती महंगाई (Inflation) को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर रेपो रेट (Repo Rate) को बढ़ा दिया है। इससे पहले RBI ने मई महीने में रेपो रेट में 0.40 की बढ़ोतरी की थी।

बढ़ती महंगाई (Inflation) को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर रेपो रेट (Repo Rate) को बढ़ा दिया है। इससे पहले RBI ने मई महीने में रेपो रेट में 0.40 की बढ़ोतरी की थी। रेपो रेट में बढ़ोतरी के महज 24 घंटे के अंदर 7 बैंको ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
Advertisement
कोटक महिंद्रा बैंक (KMB) : प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने सेविंग्स अकॉउंट में 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर इंटरस्ट रेट 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4% करने की घोषणा की है। बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट रेट में भी 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। यानी सेविंग्स अकॉउंट में 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर अब चार प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह दर 3.50 प्रतिशत थी। वहीं 50 लाख रुपये से कम की जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। 
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) : बैंक ने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को बढ़ाने का ऐलान किया। बैंक ने कहा कि अब यह दर बढ़कर 7.40 फीसदी हो गई। इसमें 4.90 फीसदी हिस्सा आरबीआई के रेपो रेट का है। इसके अलावा बैंक ने 2.50 फीसदी मार्क अप जोड़ा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई दरें 09 जून से प्रभावी हो गई हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) : पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को बढ़ाया है। दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बताया कि अब उसने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को बढ़ा कर 7.40 फीसदी कर दिया है। पीएनबी की बढ़ी ब्याज दरें भी 09 जून से प्रभाव में आ गई हैं।

अब क्रेडिट कार्ड से कर पाएंगे UPI पेमेंट, सब्सक्रिप्शन पेमेंट की भी बढ़ी लिमिट

बैंक ऑफ इंडिया : (BOI) बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरें बढ़ाने की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। बीओआई ने भी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को बढ़ा कर 7.40 फीसदी कर दिया है। बीओआई की बढ़ी ब्याज दरें भी 09 जून से प्रभाव में आ गई हैं।
एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC ltd.) : एचडीएफसी लिमिटेड देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। एचडीएफसी लिमिटेड ने हाउसिंग लोन के बेंचमार्क रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) को बढ़ा दिया है। एचडीएफसी लिमिटेड के एडजस्टेबल रेट होम लोन्स (ARHL) इसी रेट पर बेस्ड होते हैं। कंपनी ने इस रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाया है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि बढ़ी दरें 10 जून से प्रभावी हो गई हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) : इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ब्याज दरें बढ़ाने की जानकारी दी है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को बढ़ाकर 7.75 फीसदी करने का फैसला किया है। इसमें 4.90 फीसदी रेपो रेट और 2.85 फीसदी मार्जिन शामिल है। इंडियन ओवरसीज बैंक की नई ब्याज दरें 10 जून से लागू हुई हैं।
मई में 0.4% की वृद्धि के बाद जून में 0.50 प्रतिशत का इजाफा 
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने में एक बार फिर रेपो रेट में इजाफा किया है। 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रेपो रेट को 4.90 कर दिया गया है। RBI के इस फैसले के बाद लोन महंगा हो गया और ईएमआई भी बढ़ गयी हैं। इससे पहले, चार मई को आरबीआई ने अचानक से रेपो रेट में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
Advertisement
Next Article