Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रद्धा आर्या के घर पर इंटीरियर डिज़ाइनर ने की लाखो की चोरी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

श्रद्धा आर्या शादी के बाद राहुल नागल संग मुंबई के अंधेरी के एक नए घर में शिफ्ट हो गए थे। खबर है कि घर का इंटीरियर डिजाइन करने वाले एक शख्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। साथ ही उनके सारे पैसे लेकर भी भाग गया है। जानें पूरी खबर…

10:20 AM May 25, 2022 IST | Desk Team

श्रद्धा आर्या शादी के बाद राहुल नागल संग मुंबई के अंधेरी के एक नए घर में शिफ्ट हो गए थे। खबर है कि घर का इंटीरियर डिजाइन करने वाले एक शख्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। साथ ही उनके सारे पैसे लेकर भी भाग गया है। जानें पूरी खबर…

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरती को लेकर जानी जाती हैं। उनकी सुंदरता के काफी लोग फैंस है। साथ ही हमेशा हंसती मुस्कुराती श्रद्धा आर्या अपनी बेबाकी से भी आसपास के लोगों का दिल जीत लेती है। बता दें, बीते साल ही नवंबर में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की है। शादी के बाद दोनों मुंबई के अंधेरी के एक नए घर में शिफ्ट हो गए थे। ये उनके माता-पिता के फ्लैट से बिलकुल बराबर में है। नया घर खरीदने के बाद इंटीरियर डिजाइनर की जरुरत पड़ी। अब खबर आ रही है कि घर का इंटीरियर डिजाइन करने वाले एक शख्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, श्रद्धा आर्या ने इस मामले के बारे में बताया कि वो अपने नए घर को लेकर बहुत एक्साइटेड थीं। जिसके लिए उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को हायर भी किया था। लेकिन अब नाराज़ हुई श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि घर का इंटीरियर करने वाले शख्स ने उन्हें धोखा दिया है। और साथ ही उनके सारे पैसे लेकर भी भाग गया है।
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले की जानकारी देते हुए लिखा, “जिस इंटीरियर डिजाइनर पर मुझे लगा कि मैं भरोसा कर सकती हूं, उसने वो तोड़ दिया। मेरे घर की चीजों और फिटिंग के साथ कईं और दूसरा सामान लेकर वो भाग गया। ऐसा उसने तब किया जब मैं उसे 95 पर्सेंट पेमेंट कर चुकी थी। वो भी उसके कहे मुताबिक अमाउंट के हिसाब से। विश्वास नहीं कर सकती कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं वहां नहीं थी।” बताया गया कि जब ये घटना हुई तो श्रद्धा और उनके पती घर पर मौजूद नहीं थे।
इसके आगे की जानकारी श्रद्धा आर्या ने एक बातचीत के दौरान कही, “मैं एक छोटे वैकेशन पर विशाखापट्नम गई थी और अब मुंबई आ गई हूं। मैं कुंडली भाग्य के सेट के साथ शूट पर गई थी। मेरे पापा गए थे घर देखने के लिए कि कितना काम हो गया। लेकिन जब वो वहां पहुंचे। दरवाजा खोला, तो स्थिति देखकर समझ गए कि वो इंटीरियर डिजाइनर भाग चुका है। साथ में वो सभी इलेक्ट्रिकल आइटम्स और दूसरे मटेरियल्स भी लेकर फरार हो गया है।”
इसके आगे बताया, “मैं घर आई और मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मेरा दिल टूट गया है कि जिस पर भरोसा किया, उसने ऐसा कर दिया। मैंने उसे कई बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन वो जवाब नहीं दे रहा और उसके इंस्टाग्राम की फोटो भी डिलीट हो चुकी है।” जिसके बारे में श्रद्धा ने अपने पोस्ट में भी लिखा है।
Advertisement
Next Article