For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

International Yoga Day 2025: योग करते समय गलती से भी न करें ये मिस्टेक्स

योग करते समय इन मिस्टेक्स से रहें सावधान

02:40 AM Jun 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya

योग करते समय इन मिस्टेक्स से रहें सावधान

international yoga day 2025   योग करते समय गलती से भी न करें ये मिस्टेक्स

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग करते समय कुछ गलतियों से बचना जरूरी है। योग से पहले खाली पेट न रहें और जल्दबाजी में योग न करें। वार्मअप करें और कठिन आसनों के लिए मार्गदर्शन लें। आरामदायक कपड़े पहनें और योग के बीच में अधिक पानी न पिएं। योग के तुरंत बाद खाने से बचें।

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आजकल भाग दौड़ वाली जिंदगी में लोगों का फिजिकल और मेंटल हेल्थ अधिक प्रभावित होता है। ऐसे में लोगों को अच्छी जीवनशैली को अपनाने के लिए योग करना अति आवश्यक हो गया है। क्योंकि लोग व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप शरीर और मस्तिष्क दोनों तरह से परेशान रहने लगते हैं। ऐसे में योग करने से पहले आपको कुछ जानकारी होनी जरुरी है। जैसे योग करते समय आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025, 22 जून को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी भारत के सभी राज्यों में शुरू हो चुकी है। वहीं अगर आप योग करते है तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। योग करने से पहले आपको कुछ चीजें परहेज करनी चाहिए। नीचे दिए गए सुझाव को एक बार जरूर पढ़ें, आपके लिए जरुरी की खबर है।

खाली पेट योग करना

योग करने से पहले कम से कम 2-3 घंटे पहले आप कुछ भी न खाएं. जिससे आपको योग करने के दौरान कोई परेशानी हो।

जल्दबाजी में योग करना: योग धीरे-धीरे और सही तरीके से किया जाना चाहिए। जल्दबाजी में योग करने से आप चोटिल हो सकते हैं।

वार्मअप न करना: योग शुरू करने से पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी है, इससे शरीर योग के लिए तैयार होता है।

बिना मार्गदर्शन के कठिन योग आसन करना: कठिन योग आसन करने से पहले किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

आरामदायक कपड़े न पहनना: योग करते समय आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए ताकि शरीर को आसानी से मोड़ा जा सके।

बहुत अधिक पानी पीना: योग के बीच में बहुत अधिक पानी पीने से बचें क्योंकि इससे पेट दर्द हो सकता है।

योग के तुरंत बाद खाना: योग करने के तुरंत बाद कुछ भी खाने से बचें, कम से कम 30 मिनट का अंतराल रखें।

International Yoga Day 2025: क्या है इस साल की थीम? जानें इसके इतिहास

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×