For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

International Yoga Day 2025: घर और ऑफिस की चिक-चिक से हैं परेशान तो कर लें ये योगासन, मिलेंगे फायदे

योगासन से बढ़ाएं कार्यक्षमता, जानें इसके लाभ

03:27 AM Jun 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya

योगासन से बढ़ाएं कार्यक्षमता, जानें इसके लाभ

international yoga day 2025  घर और ऑफिस की चिक चिक से हैं परेशान तो कर लें ये योगासन  मिलेंगे फायदे

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो इस बार 11वां होगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक और शारीरिक फिटनेस के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। घर और ऑफिस की चिक-चिक से परेशान लोग उत्कटासन, बकासन और त्राटक जैसे योगासन करके न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं।

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आजकल की लाइफस्टाइल पहले के मुकाबले काफी बदल गई है। लोगों के पास पैसे तो है लेकिन वो मेंटली और फिजिकली फिट रहने में पिछड़ जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आपको पता है? अगर नहीं पता है तो आज ही जान लीजिए। आप इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। आपको फिट रहने के लिए योग करना बेहद जरुरी हो गया है। कई बार आप घर में चिक-चिक से परेशान हो कर ऑफिस पहुंचते हैं वहां भी आपको शांति के बदले बॉस और कलीग्स की चिक-चिक से परेशानी होती है। ऐसे में कुछ योगासन है जिसे करने से आपको फायदे मिलेंगे।

उत्कटासन

उत्कटासन

यह देखने में आपको आसान लग सकता है, लेकिन यह करना थोड़ा कठिन है। बिना कुर्सी के बैठने जैसा यह आसन जांघों, पिंडलियों और ग्लूट्स की बड़ी मांसपेशियों को सक्रिय करता है। जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। इस मुद्रा में संतुलन बनाए रखना और सांसों पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। जिससे मन भी एकाग्र होता है। यानी यह शरीर के साथ-साथ मन को भी लाभ पहुंचाता है।

बकासन

बकासन

बकासन में हाथों पर बैलेंस बनाना होता है। जिससे आपके हाथ-पेट की मसल्स मजबूत होती है। लेकिन इसका असली फायदा है मेंटल शुकुन पाना। इस आसन को करने में डर पर काबू पाना और बाहरी चीजों से अपने आप को दूर रखना। पूरा ध्यान संतुलन पर होता है, जिससे दिमाग की शक्ति बढ़ती है। जिससे वजन कम करने और पोस्चर सुधारने में मदद मिलती है।

त्राटक

त्राटक

यह आसन आपको शरीर से नहीं बल्कि ध्यान से करना है। इस योग को करते वक्त आप बिना पलक झपकाए किसी एक जगह पर देखते रहते हैं। यह योग आपके ध्यान को बढ़ाता है और चिंता को कम करता है। इसे करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसा आपको रोजाना करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हिस्ट्री

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसी साल 11 दिसंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर के लाकहों लोगों ने भाग लिया।

International Yoga Day 2025: योग करते समय गलती से भी न करें ये मिस्टेक्स

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×